किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक

इगलास। बहादुरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि दो सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही संजू पुत्र एदल सिंह अपनी मां के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि बेटी घर से सोने का मंगलसूत्र, तोड़िया, रेशमी पट्टी, अंगूठी और 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई। जब उन्होंने संजू के पिता एदल सिंह से शिकायत की तो एदल सिंह, मुकेश, मोहन, चंद्रवीर, छोटू, कल्लू उनके घर में घुस आए। उन्होंने बेटे को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की और मुकदमा दर्ज न कराने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 




Comments

Popular posts from this blog

UP ECCE शिक्षक रिक्ति 2025: जिलेवार रिक्तियां और ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता

HP Laserjet Tank MFP 1005W,Wireless,Print,Copy,Scan,Hi-Speed USB 2.0,Bluetooth Monochrome Laser Printers

खैर के एक युवक के खाते से लिंक ओपन करते ही खाते कट गए 59409 रुपए