सितंबर तक बनेंगे चार्जिंग स्टेशन गलियों से कूड़ा उठाएंगे ई-रिक्शा by KhairXpress News

 


नगर निगम के वार्डों व मुहल्लों में घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था सुचारु है। अर्बन एनवायरोटेक सर्विसेज कंपनी घर-घर कूड़ा उठान करती है। मगर संकरी गलियों में आटो टिपर व लोडर न पहुंच पाने के कारण वहां का कूड़ा अभी भी सड़क किनारे ही डाल दिया जाता है। मगर अब सितंबर से ये व्यवस्था बदल जाएगी। क्योंकि, नगर निगम सितंबर तक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराएगा। संकरी गलियों में ई-रिक्शा कूड़ा उठाने पहुंचेंगे। अभी 140 ई-रिक्शा कूड़ा उठाने के लिए मंगाए गए हैं। मगर वे कूड़ा उठान के काम में नहीं लग पाते हैं। क्योंकि चार्जिंग स्टेशन नहीं है। सराय हकीम, मीनाक्षी पुल के नीचे, नौरंगाबाद की लगभग 40 संकरी गलियों में बड़ा वाहन नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में लोग कूड़ा को सड़क किनारे व खाली प्लाटों में डालने को मजबूर होते हैं। नौरंगाबाद के पार्षद लाल सिंह ने बताया कि चार पांच दिनों में एक बार हाथ वाला रिक्शा भेज दिया जाता है। उसके आधार पर जनता से कूड़ा उठान का शुल्क चार्ज किया जाता है। मगर नियमित तौर पर वाहन उपलब्ध नहीं होता है। इस कारण लोग खाली प्लाटों में कूड़ा डालते हैं। अब निगम की ओर से चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने की बात कही गई है, तो इसमें सुधार आने की आस जगी है। संकरी गलियों में मंदिर भी हैं, यहां से कूड़ा उठान न होने के कारण भक्तों को परेशानी होती है। मंदिर जाने वालों को गंदगी लांघते हुए आना-जाना पड़ता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सितंबर तक नगर निगम चार्जिंग स्टेशन बनवाएगा। इस संबंध में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद शहर की गलियों से ई-रिक्शा से कूड़ा उठान कराया जाएगा। तब तक के लिए हाथ वाले रिक्शा को नियमित रूप से गलियों में भेजने के निर्देश अर्बन कंपनी के जिम्मेदारों को दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

UP ECCE शिक्षक रिक्ति 2025: जिलेवार रिक्तियां और ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता

HP Laserjet Tank MFP 1005W,Wireless,Print,Copy,Scan,Hi-Speed USB 2.0,Bluetooth Monochrome Laser Printers

खैर के एक युवक के खाते से लिंक ओपन करते ही खाते कट गए 59409 रुपए